{"_id":"6364142eec207a263c48d58b","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-fear-of-murder-mirzapur-news-vns6819292198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित एक कंपनी के स्पेयर पार्ट के गोदाम में काम करने वाले मजदूर की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। देर से सूचना मिलने पर परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कंपनी के लोगों का कहना था कि सर्पदंश से मौत हुई है।
पड़री थाना क्षेत्र के भेवर करमनपुर गांव निवासी अनिल मौर्या (24) पुत्र महेश मौर्या चार माह से एक कंपनी में काम कर रहे थे। पहले वे हुरुआ के पास काम करते थे। एक सप्ताह पहले वे बरकछा स्थित स्पेयर पार्ट के गोदाम में कार्य कर रहे थे। वे प्रतिदिन साइकिल से कार्य करने जाते थे। बुुधवार को सुबह भी वे कार्य करने गए थे। वहां बीमार होने पर कंपनी के लोग उन्हें मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
अनिल के पिता महेश ने बताया कि उनको वहां काम करने वाले किसी ने बताया कि उनके पुत्र की तबीयत सुबह ही खराब हुई थी। शाम को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तो उनका पुत्र मृत पड़ा था। न तो कंपनी के लोग वहां थे, न ही उन लोगों ने कोई सूचना दी। उन्होंने आशंका जताई कि अनिल को जहर दिया गया है। उन्होंने आरोपों की जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपनी के लोगों को कहना था कि सर्पदंश से मौत हुई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश से मौत का लग रहा है। परिजनों के आरोप के मद्देनजर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा।