फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer dies after being electrocuted while working at a wedding event

Mirzapur News: शादी कार्यक्रम में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 21 Apr 2024 04:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being electrocuted while working at a wedding event
राजगढ़। थाना क्षेत्र कोन गढ़वा गांव में शादी कार्यक्रम के लिए टेंट में लाइटिंग का काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। साथ काम कर रहे साथी उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बैडाड़ गांव निवासी गंगाराम (40) शादी कार्यक्रम में टेंट में लाइटिंग का काम करता था। वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में लाइटिंग का काम करने गया था। वह वहां लोहे की पाइप गाड़ रहा था। उसी दौरान पाइप बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट आने से उसकी चपेट में आकर गंगाराम गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे साथी उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर सीएचसी राजगढ़ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed