फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kishore's body found on the railway line, angry with the house

Mirzapur News: घर से नाराज होकर निकले किशोर का रेल लाइन पर मिला शव

Fri, 05 Jul 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kishore's body found on the railway line, angry with the house
जिगना। चेहरा गांव निवासी एक किशोर का शव प्रयागराज जिले के मांडा थाने के कुखुड़ी गांव के पास बुधवार की रात रेल लाइन पर मिला। उसकी पहचान बृहस्पतिवार को सुबह हुई।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव निवासी शिवा (16) पुत्र तेरसू बुधवार की शाम घर से नाराज होकर निकल गया था। घर से लगभग डेढ़ किमी दूर मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह हाईस्कूल का छात्र था। बृहस्पतिवार को मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मांडा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed