फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Killed his wife with an axe, then killed himself by consuming poison

Mirzapur News: पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या फिर खुद जहर खाकर दी जान

Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife with an axe, then killed himself by consuming poison
कछवां। थानाक्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर कछवां पुलिस पहुंची। इसके बाद एएसपी सिटी और सीओ सदर ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

राजेश पटेल (40) ने मंगलवार को सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नीतू पटेल (36) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। राजेश पटेल (40) के पिता देवनाथ पटेल ने बताया कि परिवार के सभी लोग सुबह खेत में काम करने चले गए थे। राजेश के दोनों बच्चे 14 वर्षीय पुत्री पलक और 10 वर्षीय पुत्र प्रतीक स्कूल गए थे। नीतू पटले (36) से कहकर गए थे कि राजेश आए तो उसे खेत पर भेज देना।
विज्ञापन

राजेश के आने पर पत्नी नीतू ने गाय का दूध दूहकर राजेश को खेत जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद किसी बात पर विवाद होने पर राजेश ने नीतू के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर चारपाई पर तड़पने लगा। पड़ोस के लोग राजेश की चीख सुनकर घर में गए तो देखा नीतू खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और राजेश तड़प रहा था। लोग दोनों को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। राजेश को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय राजेश की मौत हो गई। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि राजेश पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उसने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed