फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   killed a woman by strangulating her

Mirzapur News: मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर गला घोटकर महिला की जान ली

Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
killed a woman by strangulating her
जिगना। थाना क्षेत्र के मुड़ुवान गांव में रविवार को पति की गैर मौजूदगी में घर पहुंचे युवक ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। देर शाम घर पहुंचे पति और परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के मुडुवान गांव निवासी इंद्रराज उर्फ इंद्रेश घूम-घूमकर घरों से कबाड़ खरीदता और बेचता है। घर में बेटी आशु और दो बेटे दीपक व सत्यम के अलावा पत्नी शन्नो रहती थी। रविवार को इंद्रेश काम पर चला गया था। इसके बाद पड़ोदी गांव का युवक उसके घर पहुंचा और 11:30 बजे उसकी पत्नी शन्नो देवी (30) को लेकर उसके मायके प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के सैबसा गांव चला गया। वहां से शाम को पांच बजे दोनों घर लौटे।
विज्ञापन

युवक ने बच्चों को मोबाइल चार्ज करने के लिए नए मकान में भेज दिया। बच्चे वहां कुछ देर तक खेलते रहे। करीब छह बजे बच्चे घर आए तो शन्नो देवी बेड पर बेसुध पड़ी थी। बच्चाें ने इसकी सूचना अपने मामा सतीश को दी। साढ़े सात बजे शन्नो का पति इंद्रेश पहुंचा। इसके बाद परिजन शन्नो को निजी अस्पताल और पीएचसी सरोई ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रात नौ बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति इंद्रेश और उसके साले सतीश का आरोप है कि पड़ोसी गांव के युवक ने शन्नो की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस को इंद्रेश ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो शन्नो के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गला केबल से कसा हुआ था। वहीं, बच्चों ने बताया कि आरोपी युवक उनके घर आता रहता था। उसी ने मां की हत्या की है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला के गले में कसने का निशान मिला है। युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जो युवक महिला को घर से लेकर गया था, उस पर हत्या का आरोप परिजन लगा रहे हैं। महिला के फंदे पर लटकने की बात पता चली है। उसके गले पर निशान भी मिला है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed