फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khalasi died in collision with two trucks, four injured

दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चार घायल

Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Khalasi died in collision with two trucks, four injured
राजगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी के मोड़ पर सोमवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य राजगढ़ में पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ईट लदा ट्रक कैलहट से राजगढ़ जा रहा था। ट्रक सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी मोड़ के पास पहुंचा था कि राजगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से सामने से टक्कर हो गई। इसमें दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। ईट लदे ट्रक का खलासी जालंधर (30) निवासी कोठिलवा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रामनरेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे ट्रक का चालक मनोज गिरी (30) निवासी जुरिया घोरावल सोनभद्र, खलासी इंद्रभान गिरी (22) व राजेश कुमार (30) निवासी औराई थाना घोरावल सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मंडलीय चिकित्सालय लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed