फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   keep away from pets

पालतू पशुओं से दूरी बनाकर रखें

Tue, 06 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
keep away from pets
जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंगलवार को को विश्व जूनोसिस दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बाल वैज्ञानिकों सहित 48 लोगों ने प्रतिभाग किया। कहा गया कि इस दिवस का उद्देश्य ऐसे बीमारियों के प्रति जागरूकता पैदा करना है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है और जानलेवा साबित हो सकती है। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि जूनोसिस एक ग्रीक शब्द है जो जून और नोसिस से मिलकर बना है। जून का अर्थ जानवर तथा नोसिस का अर्थ बीमारी से है। इसका शाब्दिक अर्थ पशु जनित रोग से है। विश्व जूनोसिस डे का उद्देश्य यह है कि हम लोग जो अपने घरों में पालतू पशु जैसे कुत्ता, बिल्ली, मछली, सूअर, मुर्गी और घोड़ा पालते हैं उन्हें अपने हाथों से खिलाते हैं। उनसे दूरी बनाने की जरूरत है। वेटनरी वैज्ञानिक डॉ बीके प्रसाद ने बताया कि पालतू पशु को घर में पालना तो अच्छी बात है परंतु इनसे दूरी भी बना कर रखना जरूरी है क्योंकि इनसे संक्रामक बीमारियां फैलने के खतरे होते हैं।
विज्ञापन

सौ से ज्यादा जूनोटिक बीमारियां
वेटनरी चिकित्सक डॉ प्रभात ने बताया कि दुनिया भर में सौ से ज्यादा जूनोटिक बीमारियां हैं जो जानवरों से इंसानी शरीर में पहुंचती है। पालतू जानवरों को छूने के बाद हमेशा साबुन से हाथ धोएं, समय समय पर उनका टीकाकरण कराएं, पशुओं को पेट में कीड़े मारने वाली दवा दें, पालतू जानवरों को बिस्तर से दूर रखे तभी इस जंतु जनित रोग से बच सकेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed