फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kalraj Mishra said after worship of maa Vindhyavasini Only India guide the world

Mirzapur News: 'भारत ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है', मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बोले कलराज मिश्र

Wed, 10 Apr 2024 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष नवरात्र में मां का दर्शन करने आते हैं। इसके अतिरिक्त जब भी अवसर मिलता है वे मां का दर्शन करने आते हैं।

विज्ञापन
Kalraj Mishra said after worship of maa Vindhyavasini Only India guide the world
विंध्यवासिनी धाम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मां ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो सनातन और देश की संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


वे बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने विंध्याचल आये थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष नवरात्र में मां का दर्शन करने आते हैं। इसके अतिरिक्त जब भी अवसर मिलता है वे मां का दर्शन करने आते हैं। यहां आकर उनको आनंद की अनुभूति होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसी स्थिति बन रही है जब विश्व के देश यह कहने लगे कि भारत ही सबका मार्गदर्शन कर सकता है। ऐसी स्थिति जब बन जायेगी तो निश्चित ही भारत विश्व गुरु होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने आज मां से यह प्रार्थना किया है कि वह ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो देश के प्राचीनत सनातन, धर्म और संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में जेल से चल रही सरकार के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed