मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए बुधवार को धूमधाम से कलशयात्रा निकाली गई। डीजे के साथ बरियाघाट पहुंची महिलाएं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में गंगा जल भरकर अनगढ़ के लिए प्रस्थान कीं। कलशयात्रा वासलीगंज पुलिस चौकी से होते हुए आर्य कन्या रोड, गिरधर चौराहा, बेलतर होते हुए अनगढ़ रोड पहुंचकर बेदी पर कलश स्थापित किया। चार सितंबर की शाम तीन बजे से प्रयागराज से आए शांतनु महराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। इस दौरान दिनेशचंद केशरवानी, संदीप गुप्ता, शिव केशरवानी, राहुल, संदीप, सुनील केशरवानी, विनोद, मिथलेश, मनोज, शालिनी, श्वेता, स्वाती, रुबी केशरवानी आदि मौजूद रहे।