फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jigna police station chief and beat constable made to appear in line

Mirzapur News: जिगना थानाध्यक्ष और बीट आरक्षी को किया लाइन हाजिर

Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jigna police station chief and beat constable made to appear in line
जिगना थाने के दो दरोगा पर कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय और एक बीट आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। शुक्रवार को चील्ह थानाध्यक्ष को भी एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पैसे लेते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन

जिगना के गोगांव निवासी प्रमोद सिंह ने शिकायत की थी कि खनन के दर्ज मुकदमेे में फंसाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। मामले में 22 फरवरी को जिगना थाने पर तैनात उप निरीक्षक शकील अहमद को एंटी करप्शन की टीम ने कमरे में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जिगना थाने के ही दूसरे उप निरीक्षक पर वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने गोगांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह को संगीन अपराध से बचाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। प्रमोद सिंह के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मानिक बहादुर सिंह से पैसे मांगने और पुलिस के उच्चाधिकारियों को अपशब्द करने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया था। जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय पर भी पू्र्व में कोर्ट के आदेश पर जमीन कब्जा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार जिगना थाने की शिकायत मिलने पर एसएसपी जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय और आरक्षी कन्हैया लाल यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी सोेमेन बर्मा ने बताया कि जिगना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी कि थाने पर कार्य करने वाले पुलिसककर्मी छवि को धूमिल न करें। जिसे देखते हुए उनको लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed