फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jarole's rice mills will be verified

जरोले की चावल मिलों का होगा सत्यापन

Wed, 23 Dec 2020 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jarole's rice mills will be verified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। धान की खरीद इन दिनों जोर शोर से है। धान की मिलों की तैयारी भी हो रही है लेकिन कई क्रय केंद्रों से धान का उठान नहीं किया जा रहा है। इसके लिए मिल मालिकों को चेतावनी भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने तीन दिन पहले एक मिलर को चेतावनी देकर स्पष्टीकरण मांगा था और कहा था कि क्यों न उनको काली सूची में डाल दिया जाए। अब धान मिलों का सत्यापन भी किया जाएगा।
जिले में 71 राइस मिलें हैं जो धान क्रय केंद्रों से संबद्ध् हैं। क्रय केंद्रों से धान का उठान कर चावल तैयार कर उनको खाद्य विभाग को उनको देना होता है। इस अभियान में इसी बात की जांच की जाएगी कि मिलों ने क्रय केंद्रों से कितना धान का उठान किया और कितना चावल वापस किया। मिल में कितने धान का स्टाक है और कितना तैयार चावल का स्टाक है। मुख्यत: इन्हीं दो बिंदुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल दो दिनों से जांच शुरू हो गई है। तहसीलवार क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक के नेतृत्व में टीमें बनी हुई हैं। इन टीमों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस जांच आख्या को जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीन मिलों की हुई जांच
मिर्जापुर। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने मंगलवार और बुधवार को तीन मिलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को उन्होंने सदर तहसील स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल का निरीक्षण किया। बुधवार को उन्होंने जमालपुर विकास खंड के एसके इंटरप्राइजेज व मां वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन जगहों पर स्टाक व धान की स्थिति सामान्य है। कोई गड़बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खाद्य आयुक्त को लिखा पत्र
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त को पत्र लिखकर खाद्य एवं रसद विभाग में योगदान न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि जिन विपणन निरीक्षकों को संभाग में तैनात किया गया था लेकिन उनके द्वारा अभी तक योगदान नहीं किया गया है। संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा गया है।
सभी तहसीलों में टीम बनी हुई है। वे सभी संबंधित राइस मिलों की जांच कर रही हैं। फिलहाल अभी तक स्थिति सामान्य है।
- धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप, किसानों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। किसानों ने धान खरीद में केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप मढ़ते हुए बुधवार को बहुआर स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनपर जानबूझकर किसानों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया।

किसानों ने कहा नैफेड धान क्रय पर केंद्र प्रभारी की ओर से स्थानीय किसानों का धान न खरीदकर मनमाने ढंग से बिचौलियों के माध्यम से चुनार एवं सक्तेशगढ़ क्षेत्र से आए व्यापारियों को किसान बताकर उनकी धान को प्राथमिकता के साथ खरीदा जा रहा है। लगभग एक घंटे तक क्रय केंद्र पर किसानों ने हंगामा मचाया। इस दौरान किसान जिले से किसी जिम्मेदार अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान आजाद सिंह, मान सिंह, सारनाथ सिंह, धीरज सिंह, चंद्रभान सिंह, जमेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, रामजी सिंह, रणधीर सिंह ईत्यादि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed