फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jam on the road outside the counting place, people were upset

Mirzapur News: मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर लगा जाम, लोग रहे परेशान

Sun, 14 May 2023 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Jam on the road outside the counting place, people were upset
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे मतगणना के दौरान सड़क पर शनिवार को पूरे दिन यातायात जाम की स्थिति बनी रही। महुवरिया मार्ग पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही, जबकि बड़े वाहनों के आवागमन के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। जीआईसी के सामने बीएलजे मैदान में वाहन स्टैंड बनाया गया था। वहां काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी रहीं। बीच सड़क पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही। समर्थकों को बीच-बीच में पुलिस हटाती रही। इसके बावजूद पूरे दिन यातायात जाम की स्थिति बनी रही। महुवरिया मार्ग पर बड़े वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा था। मार्ग व पटरियों पर एक तो अधिकरी, पुलिस, समर्थकों व अन्य लोगों के वाहन खड़े रहे। इसके चलते यातायात जाम की स्थिति पैदा हुई। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed