फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jal Shakti Minister's village Gadai river's alternative route washed away

Mirzapur News: जलशक्ति मंत्री के गांव गड़ई नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा

Wed, 16 Jul 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister's village Gadai river's alternative route washed away
जमालपुर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के गांव ओड़ी में गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग सोमवार की रात तेज धारा में बह गया। इससे 12 गांवों के बीच आवागमन ठप हो गया। अब लोगों को तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गड़ई नदी पर ओड़ी गांव के पास 2.10 करोड़ रुपये पुल का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों के आने-जाने के लिए विभाग ने पुल के पास कच्चा मार्ग बनाया था। अहरौरा बांध से नदी में पानी छोड़े जाने पर वैकल्पिक मार्ग बह गया। अब लोगों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर गोगहरा और हसौली में बने पुल से आवागमन करना पड़ रहा है। इससे विद्यालय जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राजकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रभुनारायण सिंह, राधेश्याम भारती, शारदा भारती, पंचम भारती, बच्चन सिंह, राजकुमार सिंह आदि ने आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा ने बताया सोमवार की रात गड़ई नदी में पानी ज्यादा आने के कारण डायवर्जन मार्ग में कटाव हो गया है, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed