फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Irregularities in the works of Project Alankar will be investigated

Mirzapur News: प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों में गड़बड़ी की होगी जांच

Wed, 03 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the works of Project Alankar will be investigated
मिर्जापुर। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज चुनार में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। गड़बड़ी की शिकायत के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए तकनीकी समिति का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस विद्यालय में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 49.75 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर काॅलेज चुनार में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत दीवार, छत एवं फर्श के अलावा खिड़की व दरवाजों की मरम्मत आदि कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा रंगाई पोताई, शौचालय व पेयजल से संबंधित कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा चहारदीवारी व गेट की मरम्मत भी कराई जा रही है। दिव्यांग रैंप का कार्य भी किया जाना था। इसके लिए 49.75 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को कराने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को एक वर्ष पूर्व ही 50 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी। इस बीच निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कई पत्रों के माध्यम से शिकायत की कि निर्माण में पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था को पुरानी ईंट का प्रयोग न किए जाने और अच्छी गुणवत्ता के सीमेंट व बालू के प्रयोग का निर्देश दिया। इसके बाद भी सुधार न होने पर मंडलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक को तकनीकी समिति का गठन का जांच कराने का निर्देश दिया। जांच समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर उप जिलाधिकारी चुनार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय तकनीकी समिति गठित की गई है। समिति में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व अन्य सदस्यों को शामिल कर पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि शिकायत सही है। वे स्वयं मौके पर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण सामग्री में गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed