फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interrogation of people related to criminal cases

आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों से हुई पूछताछ

Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of people related to criminal cases
स्वामी अड़गड़ानंद के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में हुए गोलीकांड मामले की जांच कर रही एडीएम और एएसपी की टीम ने रविवार को वहां के लोगों का वेरिफिकेशन करने के साथ ही उन लोगों से पूछताछ की, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी और जौनपुर रवाना हुई टीम से भी अधिकारियों ने बात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

स्वामी अड़गड़ानंद के सक्तेशगढ़ आश्रम में बीते बृहस्पतिवार को सुबह जीवन बाबा ने आशीष बाबा को गोली मारकर खुद को गोली मार लिया था। इसमें जीवन बाबा की मौत हो गई थी। जीवन बाबा पर हत्या का मुुकदमा दर्ज होने के साथ जेल से फरारी काटने का आरोप था। जीवन बाबा ने मध्य प्रदेश में हत्या कर जेल से भाग कर आश्रम में शरण लिया था। जीवन बाबा ने जनवरी माह में खौलता तेल फेंका था। जिसके बाद उसे आश्रम से निकाल दिया गया था। मामले की जांच के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया है। टीम ने बीते शनिवार को आश्रम जाकर स्वामी अड़गड़ानंद से बात करने के साथ ही वहां रहने वाले साधुओं से पूछताछ की थी। साथ ही घटना के बारे में जानकारी भी ली थी। गोलीकांड में मृत जीवन बाबा और घायल आशीष बाबा के घर पर उनके बारे में पड़ताल करने के लिए दो टीमों को रवाना किया था। रविवार को जांच टीम के अधिकारियों ने दोनों टीमों से जानकारी ली। साथ ही कुछ अन्य इनपुट पता करके आने का निर्देश भी दिया। जांच टीम के अधिकारियों को आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली थी। रविवार को कछवां के बरैनी आश्रम से जुड़े एक व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आश्रम में गोली चलने की घटना की जांच की जा रही है। वेरिफिकेशन के साथ ही जिनका आपराधिक इतिहास पता चला है, उनके पूछताछ भी की जा रही है। जो दो टीमें शिवपुरी और जौनपुर रवाना हुई हैं, उनसे जानकारी लेकर जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। उधर, स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गोलीकांड के बाद पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को आश्रम जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed