{"_id":"6776e25a9aa6bfb85f02f8d9","slug":"instructions-to-take-action-against-four-secretaries-for-not-paying-care-takers-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127712-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डीपीआरओ ने चार सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डीपीआरओ ने चार सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मिर्जापुर। सामुदायिक शौचालय पर तैनात केयर टेकरों का लंबे समय से भुगतान नहीं करने पर डीपीआरओ संतोष कुमार ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताने के साथ ही चार सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया।
नोटिस में एक सप्ताह के अंदर कारण सहित स्पष्टीकरण नहीं देने पर डीपीआरओ ने ग्राम विकास अधिकारी विजय पाल मिश्रा, त्रिलोकी नाथ और ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम चौधरी व पंकज वर्मा को कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को नरायनपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों, सचिवों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लापरवाही की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने लापरवाही बरतने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण हुए हैं। उसके संचालन एवं रख-रखाव के लिए केयर टेकर के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तैनाती की गई है। उन्हें प्रति माह मानदेय के रूप में छह हजार रुपये तथा सामग्री के लिए तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों और सचिवाें को जिन ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय संचालित नहीं हैं वहां सामुदायिक शौचालय का संचालन अविलंब शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के पास खुले विंध्य मार्ट को प्रतिदिन खोलने का भी निर्देश दिया।