फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions to give adverse entry to CMO Mirzapur

Mirzapur News: सीएमओ मिर्जापुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

Sat, 24 Aug 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions to give adverse entry to CMO Mirzapur
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की स्पष्ट जानकारी न देने पर मुख्य चिकित्साधिकारी मिर्जापुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। कमिश्नन शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में मंडल स्तरीय अन्रतविभागीय समन्वय समिति व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की संभागीय समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरा मंडलायुक्त ने जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के अधिनियिम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत/नगर पंचायत वनगर पालिका परिषद के रजिस्ट्रारों को शत प्रतिशत रजिस्ट्रीकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पूर्ण विवरण के साथ के न आने पर मंडल के तीनों मुख्य चिकित्साधिकारियों से नाराजगी जताई। मंडलालयुक्त ने तीनों जिलों के सीएमओं से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन की जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। कहा कि जिन डाॅक्टरो का स्थानांतरण हो चुका है, उनके आवास जल्द खाली कराए जाएं। खाली न करने पर संबंधिति डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई करें। बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। इस दौरान विशाल कुमार, डाॅ. शिवाकांत द्विवेदी, सौरभ गंगवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed