{"_id":"61269ca98ebc3e7a1d779d51","slug":"inspector-entered-in-kalikhoh-temple-wearing-shoes-case-file-against-purohit-after-oppose-that-in-vindhyachal-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: कालीखोह मंदिर में जूता पहनकर घुसा दरोगा, विरोध करने पर पुरोहित का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: कालीखोह मंदिर में जूता पहनकर घुसा दरोगा, विरोध करने पर पुरोहित का चालान किया
Thu, 26 Aug 2021 01:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:10 AM IST
सार
विंध्याचल के कालीखोह मंदिर के पुरोहितों ने आरोप लगाया है कि जूता पहन कर मंदिर में दरोगा घुस गए थे। विरोध करने पर उनका चालान किया गया है। तो वहीं पुलिस ने झूठा आरोप बताया है। कहा कि मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में मारपीट की सूचना पर बुधवार को पहुंचे दरोगा जूता पहनकर कालीखोह मंदिर में प्रवेश कर गए। इसका विरोध करने पर पुलिस ने पुरोहित का शांतिभंग में चालान कर दिया। दरोगा के मंदिर में जूता पहन कर जाने का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
एक दरोगा जूता पहन कर कालीखोह मंदिर में प्रवेश कर गए। मंदिर के अन्य पुरोहितों ने बताया कि पुरोहित स्वरूप मिश्रा ने दरोगा को जूता पहन कर मंदिर में प्रवेश करने से मना किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद थाने ले जाकर शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि मंदिर पर पुरोहित के दर्शनार्थियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। इस पर दरोगा कालीखोह मंदिर पर गए तो वह उनसे उलझ गए। पुरोहित स्वरूप मिश्रा का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुरोहित इस मामले में झूठा आरोप लगा रहे हैं। सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि मंदिर पर मारपीट की सूचना पर पुलिस मंदिर पर पहुंची थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन