फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent dies after being crushed by pickup, created ruckus

Mirzapur News: पिकअप से दबकर मासूम की मौत, मचा कोहराम

Mon, 06 Feb 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being crushed by pickup, created ruckus
पटेहरा। संतनगर थाना कन्हईपुर गांव के पास सोमवार की सुबह घर के बाहर धूप में चटाई पर लेटे 13 माह के मासूम को पिकअप ने कुचल दिया। यही नहीं कुचलने के बद पिकअप सवार ने घटना को छिपाने के लिए मासूम को पास के कुएं में फेंकना चाहा। तब तक परिजन पहुंच कर बालक को उससे छिन लिया, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया। मृत मासूम के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र निवासी रमाकांत की पत्नी चंद्रकला सोमवार की सुबह अपने 13 माह के पुत्र संदीप की मालिश करने के बाद घर के बाहर चटाई बिछाकर धूप में लिटाया था। थोड़ी देर बाद गांव का ही निवासी एक व्यक्ति का पुत्र पिकअप लेकर संतनगर की ओर जा रहा था। अनियंत्रित पिकअप जमीन पर लेते मासूम संदीप को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। मासूम को कुचलता देख लोगों ने शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर पिकअप से उतरा एक युवक घायल बालक संदीप को उठाकर पास के कुएं में फेंकने के लिए दौड़ा। तभी मासूम संदीप की मां चंद्रकला और पिता रमाकांत दौड़ कर पिकअप सवार युवक से अपने बच्चे को छीन लिया। मासूम खून से लथपथ था। उसकी हो चुकी थी। इसी बीच मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया। मासूम की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रमाकांत को दो पुत्र और एक पुत्री है। संदीप सबसे छोटा था। रमाकांत ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमाकांत ने संतनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने उसके पुत्र को कुचलकर मार डाला। इसके बाद हादसे को छिपाने के लिए पुत्र को कुएं में फेंकने की कोशिश की। मांग किया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संतनगर थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रमाकांत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed