फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent child writhed in agony outside PHC for two hours; treatment provided after CMO's call.

Mirzapur News: पीएचसी के बाहर दो घंटे तड़पता रहा मासूम, सीएमओ के फोन पर हुआ इलाज

Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Innocent child writhed in agony outside PHC for two hours; treatment provided after CMO's call.
पटेहरा। पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को तेज बुखार से परेशान नौ माह के मासूम को लेकर पहुंची मां करीब दो घंटे तक इलाज के लिए भटकती रही। पर्ची काटने वाला कर्मचारी नहीं मिलने के कारण बच्चे का उपचार नहीं हो सका। शिकायत पर सीएमओ के फोन के बाद बच्चे का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


पटेहरा कला निवासी सुधा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने नौ माह के बेटे श्रेयांश को लेकर पीएचसी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्चे को रात से तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे। ओपीडी में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन पर्ची काउंटर पर कर्मचारी नहीं था। डॉक्टर ने पर्ची कटवाकर आने को कहा। काफी देर इंतजार के बाद भी कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन


महिला ने विहिप प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज कोल को फोन कर जानकारी दी। करीब दस बजे धर्मराज ने सीएमओ कीर्ति कुमार मिश्रा से शिकायत की। सीएमओ ने फोन पर ही डॉक्टर से बात कर बच्चे का तत्काल इलाज कराने और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद बच्चे का उपचार किया गया। सीएमओ कीर्ति कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष का फोन आया था। बच्चे का इलाज करा दिया गया है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी प्रभारी ने करीब डेढ़ माह पहले पर्ची काटने वाले कर्मचारी को देर से आने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed