{"_id":"689e3c7f535075caf40b56b7","slug":"independence-day-today-city-bathed-in-tricolour-lights-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-138401-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्वतंत्रता दिवस आज, तिरंगा रोशनी से नहाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्वतंत्रता दिवस आज, तिरंगा रोशनी से नहाया शहर
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रोशनी से जगमग हो रहा ब्लाक मुख्यालय सिटी।-सोशल मीडिया
मिर्जापुर। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। चुनार किले पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा अपने-अपने कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सुबह सात बजे सरदार पटेल तिराहे से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा। वहीं, शहीद उद्यान में विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। एएसपी सिटी नितेश सिंह पुलिस कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार रेलवे स्टेशन मिर्जापुर, सीएमओ कार्यालय पर डॉ. सीएल वर्मा, सीएमएस डा. एसके श्रीवास्तव मंडलीय अस्पताल में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल वन विभाग के कार्यालय पर, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल विजय कुमार सिंचाई विभाग कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीओ की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुखों द्वारा अपने-अपने ब्लॉकों में ध्वजारोहण किया जाएगा।
-- -- -- --
एमडीएम में मिलेगा हलवा-पूड़ी व मिष्ठान्न
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मीनू की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में हलवा-पूड़ी, खीर या मिष्ठान्न का वितरण किया जाएगा। डीसी एमडीएम रविंद्र मिश्रा ने बताया कि इसके लिए सभी को सूचित किया गया है।