फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increasing income of women of the group growing from quota shops

कोटे की दुकानों से बढ़ रही समूह की महिलाओं की बढ़ रही आय

Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Increasing income of women of the group growing from quota shops
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान के आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे एक ओर जहां समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है तो दूसरी ओर लोगों को सही तौल व पूरे मूल्य की वस्तुएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 11 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे तकरीबन एक लाख 25 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। इसी में से एक है कोटे की दुकान का संचालन। जिले में जिला पूर्ति विभाग की ओर से एक हजार 35 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हैं। इसमें से 28 दुकानें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित किया गया है। इस जिम्मेदारी को भी समूह की महिलाएं बखूबी निभा रही हैं। हालांकि अभी इससे उनकी आय कम ही है लेकिन कोटे से जुड़े उपभोक्ताओं को उनका काम पसंद आ रहा है। एक तो तौल में गड़बड़ी नहीं हो रही है। दूसरे प्रति यूनिट जितना खाद्यान्न मिलना है, उतना ही उपभोक्ताओं को प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में समूह को इन दुकानों से लगभग पांच हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed