फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increasing attendance of children through smart class

स्मार्ट क्लास से बच्चों की बढ़ रही उपस्थिति

Sat, 15 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Increasing attendance of children through smart class
स् जिले के सभी 12 विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं। इंटरेक्टिव बोर्ड व प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वर्तमान में 274 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। हालांकि क्लस्टर वाले विकास खंड के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पहले से ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 1200 प्राथमिक व 208 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा 398 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इनमें से हलिया और पटेहरा ब्लॉक में सबसे पहले स्मार्ट क्लास का संचालन हो रहा है। हलिया और पटेहरा ब्लॉक को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। इसलिए इन विकास खंडों में सबसे पहले स्मार्ट क्लास शुरू करने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मड़िहान व नरायनपुर विकास खंड में भी स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं। अब जिले के सभी 12 विकास खंडों में 274 स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं। पटेहरा विकास खंड में सबसे अधिक 22 स्मार्ट क्लास संचालित हैं। इनमें से 13 जगहों पर इंटरेक्टिव बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार हलिया विकास खंड में आठ स्मार्ट क्लास संचालित हैं। अन्य विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट क्लास से दो प्रकार के लाभ हुए हैं। एक तो बच्चों की बौद्धिक क्षमता में बढ़ी है और वे चीजों को अच्छी तरह से समझ भी रहे हैं। दूसरा लाभ यह है कि स्मार्ट क्लास से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है। यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे विद्यालय आएंगे तो सीखेंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed