{"_id":"58c1a3ab4f1c1b8322dc52af","slug":"in-road-accident-son-died-father-and-three-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटा, पुत्र की मौत पिता समेत तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पलटा, पुत्र की मौत पिता समेत तीन घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोनवर्षा से सवारियों को लेकर अहरौरा जा रही एक आटोे गुरुवार की दोपहर दो बजे अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर के पास अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। हादसे में आटो सवार पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क पर मौजूद गड्ढे की वजह से हादसा हुआ।
अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी रामशकल (30) अपने पिता प्यारे लाल (50) के साथ सोनवर्षा आटो स्टैंड से सवारियों को लेकर अहरौरा जा रहा था। आटो जैसे ही क्षेत्र के रोशनहर के पास पहुंचा कि सड़क पर गड्ढा होेने के चलते आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खेत में जाकर पलट गई।
जिसमें रामशकल समेत चार लोग दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को बाहर निकालकर आनन फानन में अहरौरा सीएचसी भेजवाया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने रामशकल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता प्यारे लाल, समेत अन्य लोगों को भर्ती कर लिया। रामशकल के मौत की खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।