{"_id":"6802b0e9e378c3e42100e8ce","slug":"in-prayer-meetings-we-contemplated-on-the-seven-words-of-lord-jesus-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132515-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशु सात वचनों किया चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशु सात वचनों किया चिंतन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुड फ्राइडे पर मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च समेत गिरजाघरों में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के सात वचनों का मनन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
एमानुएल चर्च में फादर सुरेश मसीह के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रभु यीशु के दिए गए सात वचनों पर चिंतन और मनन किया गया। इस मौके पर एमडी जॉन्स, निक्का चरन आदि उपस्थित रहे। उधर, भुजवा चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च में अध्यक्ष रेव्ह विजय कुमार एम के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा हुई। विजय कुमार ने कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान की स्मृति के साथ पाप, क्षमा अमर जीवन की आशा का संदेश लेकर आता है। कार्यक्रम का संचालन रेनिल, बिन्नू पाल ने किया। इस दौरान प्राचार्य सुशांता विल्स, राजू, मनीष विश्वकर्मा, अनिश, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह पीलीकोठी स्थित सेंट मेरी स्कूल में सुबह क्रूस के रास्ते से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाम छह बजे क्रूस की उपासना की गई। मुख्य अतिथि फादर रोनाल्ड नोराना ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पल्ली पुरोहित फादर जोकब बोना डिसूजा भी मौजूद रहे। उधर, कछवां में मसीही समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर शांति का संदेश दिया।