फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Mirzapur too, Gandhi ji had awakened the spirit of freedom.

जिले में भी आजादी की अलख जगाई थी गांधी जी ने

Sat, 01 Oct 2022 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
In Mirzapur too, Gandhi ji had awakened the spirit of freedom.
मिर्जापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के लिए पूरे देश में भ्रमण किया था। इसी क्रम में वह मिर्जापुर भी आए थे। लोगों को संबोधित भी किया था। लालडिग्गी का गांधी मैदान व बथुआ का गांधी घाट उनकी स्मृति ताजा करता है। महात्मा गांधी वर्ष 1929 में जिले में आए थे। हालांकि उस समय के लोग अब नहीं हैं लेकिन अन्य बुजुर्ग यह बताते हैं कि गांधी जी लालडिग्गी के मैदान में आए थे। उस समय अछूतोद्धार कार्यक्रम चल रहा था। इसको लेकर गांधीजी जगह-जगह सभा करके लोगों को जात-पात का भेदभाव दूर करने की सलाह दे रहे थे। साथ ही देश की आजादी के लिए भी अलख जगा रहे थे। उनका कहना था कि यदि हम जाति -पात में इसी प्रकार बैठे रहे तो हमारी एकता कमजोर होगी। हम एक नहीं हुए तो आजादी हमसे दूर हो जाएगी। वह 1929 में प्रयागराज से चलकर मुजेहरा के रास्ते जिले में आए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उस समय वाहनों का अभाव था। अधिकतर पदयात्रा ही होती थी। लोगों से मिलते-जुलते गांधीजी लाल डिग्गी स्थित गांधी उद्यान पहुंचे। उस समय यह उद्यान नहीं था बल्कि एक विशाल मैदान था। चारों तरफ जंगल झाड़ी आदि थी। गांधी जी ने अपने संबोधन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके बाद वह बथुआ पहुंचे, वहां पर उस समय कर्णावती नदी की धारा बहती थी। वहां पर उन्होंने हाथ पैर धोया और कुछ क्षण विश्राम किया था। वहां पर वह कुछ देर के लिए रुके थे, उस स्थान को बाद में गांधी घाट के नाम से विकसित किया गया। वहां पर उनकी मूर्ति लगाई गई । लोग वहां जुट कर आजादी की बातें करते थे। इसके बाद गांधीजी चुनार के लिए रवाना हो गए। वरिष्ठ साहित्यकार बृजदेव पांडेय ने बताया की उस समय गांधी जी का जहां नाम ले लिया जाता, वहां पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed