फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   in mirzapur, SDM Sadar reached Mushar Basti , Delivery of lunch packet

मुसहर बस्ती पहुंचे एसडीएम सदर

Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
in mirzapur, SDM Sadar reached Mushar Basti , Delivery of lunch packet
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) यूपी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से कंतित स्थित मुसहर बस्ती में लंच पैकेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार ने 125 व्यक्तियों को लंच पैकेट प्रदान किया। अब तक नटवा, अर्जुनपुर, डंगहर, लोहदीकला, अकसौली, जलालपुर आदि क्षेत्रो मे लंच पैकेट का वितरण किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि इस कोराना काल में जो लोग बाहर से आ रहे हैं या ऐसे गरीब लोग जो भोजन पानी की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं हैं। उनको यह भोजन दिया जा रहा है। साथ ही दैनिक जीविकोपार्जन करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा श्री सांई धाम ला कालेज लोहदी कला में स्थित सामुदायिक किचन में सुरक्षा मानकों के साथ तैयार भोजन दिया जाता है। भोजन करने हेतु आये व्यक्तियों को सामुदायिक किचन स्थल पर भोजन कराकर शेष भोजन को जरूरतमन्द क्षेत्रों में वितरित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed