फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In a dispute, a man was attacked with scissors and injured, a case was filed against two

Mirzapur News: विवाद में कैंची से हमलाकर किया घायल, दो पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
In a dispute, a man was attacked with scissors and injured, a case was filed against two
चेतगंज। सेमरा गांव में बुधवार की दोपहर विवाद में शिवम सिंह अपने साथी सुधीर सिंह के साथ मिलकर विवाद होने पर सूर्य प्रकाश सिंह को कैंची से हमला कर घायल कर दिया। पुुलिस दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह (45) बुधवार की दोपहर हनुमान नगर चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर बैठे थे। बाजार में शिवम सिंह अपने साथी सुधीर सिंह के साथ अपने मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। शिवम सिंह व सूर्य प्रकाश सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर शिवम सिंह और सुधीर सिंह ने सूर्य प्रकाश सिंह की पिटाई करने के बाद कैंची कई वार कर दिया। इससे सूर्य प्रकाश सिंह घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची चेतगंज पुलिस घायल सूर्य प्रकाश सिंह को पीएचसी चील्ह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। घायल सूर्य प्रकाश सिंह की पुत्री आंचल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। आरोपी शिवम सिंह जिला पंचायत सदस्य का पुत्र है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घायल सूर्य प्रकाश सिंह एक हत्या के मामले में आरोपी शिवम सिंह के पिता अशोक सिंह के खिलाफ गवाही दिए थे। इसमें अशोक सिंह सहित छह लोगों को आजीवन कारावास हुई है। अशोक सिंह जेल में सजा काट रहे हैं। इसको लेकर विवाद हुआ। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि हनुमान नगर चौराहे पर दोनों पक्षों में किसी बात के लिए विवाद हुआ। गांव में खंभा गाड़ने का भी विवाद था। इसमें शिवम अपने मेडिकल स्टोर से कैंची लेकर पीड़ित को चोट पहुंचा दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed