फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal RO plant exploiting ground water

Mirzapur News: अवैध आरओ प्लांट कर रहे भूजल का दोहन

Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Illegal RO plant exploiting ground water
मिर्जापुर। जिले में आरओ वाटर के नाम पर पानी बेचने का बाजार गर्म है। लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है या नहीं, यह तो जांच का विषय है लेकिन अवैध आरओ प्लांट के जरिये प्रचुर मात्रा में भूजल का दोहन किया जा रहा है। गर्मी में जहां आरओ वाटर का अवैध कारोबार कई गुना बढ़ जाता है, वहीं भूजल स्तर खिसकने से कई विकास खंडों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे विकास खंडों में हालात और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। शहर और कस्बों में बड़ी तादाद में अवैध आरओ प्लांट संचालित हो रहे हैं। अधिकांश के पास न तो कोई लाइसेंस है और न पानी के जांच की व्यवस्था है। बस बोरिंग कराया और शुरु कर दिया पानी का कारोबार। इससे भूजल का धड़ल्ले से दोहन हो रहा है। जिले में भूजल का स्तर लगातार खिसकता जा रहा है। कुछ जगहों पर इसमें सुधार भी आया है लेकिन अधिकांश जगहों पर समस्या बनी हुई है। भूगर्भ जल विभाग ने कोन विकास खंड अति दोहित क्षेत्र माना है। इसी प्रकार नगर और छानबे विकास खंड सेमी क्रिटिकल हालत में है। मझवां और सीखड़ पहले क्रिटिकल क्षेत्र में थे। हालांकि सीखड़ में सुधार हुआ है और अब वह सेमी क्रिटिकल में आ गया है जबकि मझवां अब भी क्रिटिकल हालत में ही है। जिले में अभी तक सिर्फ एक कंपनी को भूगर्भ जल विभाग से आरो प्लांट की मंजूरी मिली है। एक अन्य की स्वीकृति अभी प्रक्रिया में है। भू भौतिकविद स्वप्निल राय ने बताया कि इस समय लोग शुद्ध जल के नाम पर पानी का कारोबार कर रहे हैं, जो अवैध है। कहा कि अभियान चलाया जाएगा पानी का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed