फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal miners run away with tractor caught while mining

खनन करते समय पकड़ाया ट्रैक्टर लेकर भागे अवैध खननकर्ता

Sat, 30 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal miners run away with tractor caught while mining
हलिया/ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र ड्रमंडगंज के बंजारी जंगल में अवैध खनन कर ढुलाई करते समय वन कर्मियों ने ट्रैक्टर की पकड़ कर सुखड़ा नर्सरी पौधशाला पर खड़ा किया। लेकिन वहां पहुंचे खनन माफिया ने ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज अजय सिंह ने वन दरोगा परमसुख मिश्र वनरक्षक के साथ हलिया थाने पहुंच कर नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर द्री।
विज्ञापन

बंजारी कंपार्टमेंट नंबर नौ के जंगल में अवैध रुप से ट्रैक्टर ट्राली पर मोरंग पत्थर लाद रहे ट्रैक्टर ट्राली को वनकर्मियों ने कब्जे मे लेकर सुखड़ा नर्सरी में ले जाकर खड़ा किया। इसी बीच वाहन स्वामी समूह में आकर ट्रैक्टर-ट्राली को वन विभाग के कब्जे से छुड़ा ले गए। वन रक्षक ने थाने में तहरीर दिया। वन रक्षक संजय दुबे ने तहरीर देकर बताया कि वनक्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज अजय सिंह के निर्देश पर शनिवार की सुबह बंजारी कंपार्टमेंट नंबर नौ में गश्त पर निकला था कि एक ट्रैक्टर ट्राली जंगल में दिखाई दिया। मौके पर पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली पर पत्थर मोरंग, लादने वाले अभियुक्त भागने लगे। ट्रैक्टर ट्राली को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए सुखड़ा पौधशाला परिसर में लाकर खड़ा करा दिया। इस दौरान खनन माफिया पौधशाला में आकर जबरदस्ती मौजूद कर्मचारियों से हाथ करते हुए ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। रेंजर अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किया है । थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed