{"_id":"674ca8b30110c9595f0a8592","slug":"iit-bhus-record-10-students-got-jobs-with-packages-ranging-from-rs-1-to-165-crore-mirzapur-news-c-20-vns1056-809210-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आईआईटी बीएचयू का रिकॉर्ड, 10 स्टूडेंट्स को एक से 1.65 करोड़ के पैकेज पर मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आईआईटी बीएचयू का रिकॉर्ड, 10 स्टूडेंट्स को एक से 1.65 करोड़ के पैकेज पर मिली नौकरी
विज्ञापन
- पहले दिन 89 कंपनियों में 170 को नौकरी, प्लेसमेंट शुरू होने के 19.25 घंटे बाद जारी हुए पहले स्लॉट के रिजल्ट
- इंटर्नशिप, प्री प्लेसमेंट और प्लेसमेंट को मिलाकर 160 कंपनियों ने 432 स्टूडेंट्स को दिए जॉब
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन 10 स्टूडेंट्स को एक करोड़ से 1.65 करोड़ रुपये के बीच का पैकेज मिला। ये पहली बार है जब एक ही दिन में इतने छात्राें को करोड़ों का ऑफर मिला है। ये संस्थान में अब तक के प्लेसमेंट का रिकॉर्ड है। प्लेसमेंट के पहले ही दिन कुल 89 कंपनियों ने 170 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया है। इस प्लेसमेंट में किसी भी छात्र को 35 लाख रुपये से कम की सैलरी वाला ऑफर नहीं मिला है।
आईआईटी बीएचयू स्थित सतीश धवन हॉस्टल में एक दिसंबर की आधी रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हुआ। प्लेसमेंट शुरू होने के 19.25 घंटे बाद रविवार शाम को पहले स्लॉट के रिजल्ट जारी किए गए। इस रिजल्ट के अनुसार, संस्थान में इस साल के इंटर्नशिप, प्री-प्लेसमेंट और प्लेसमेंट ऑफर को मिला दें, तो कुल 160 कंपनियों ने 432 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया। 87 कंपनियों ने 399 छात्रों को पेड इंटर्नशिप कराया। 71 कंपनियों ने 262 छात्र-छात्राओं को प्री प्लेसमेंट में ही जॉब ऑफर कर दिया था। इस दौरान अधिकतम पैकेज 1.68 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। वहीं, मुख्य प्लेसमेंट में किसी भी छात्र या छात्रा का पैकेज 1.65 करोड़ से ऊपर नहीं गया। पहले दिन कैंपस प्लेसमेंट के लिए गूगल, माइक्रोसाॅफ्ट, अलफांसो, जोमौटो, टाटा मोटर्स, मीशो, ओला, बजाज, पेट्रोनेट, कॉमन वेल्थ बैंक, फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख कंपनियां आईं।
-- -
अगले सात दिनों तक चलेगा प्लेसमेंट
आईआईटी बीएचयू में अगले सात दिन यानी आठ दिसंबर तक कैंपस प्लेसमेंट चलेगा। हर दिन कंपनियां ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में इंटरव्यू लेंगी। इस बार खास ये भी है कि पहली बार 35 स्टार्टअप कंपनियों को भी ड्राइव में बुलाया गया है। इन कंपनियों में आईआईटीयंस को ही चुना जाता है। दिन और रात दोनों टाइम पर टेस्ट और इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
-- -
300 से ज्यादा कंपनियां आईं
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. सुशांत श्रीवास्तव के अनुसार, 300 से ज्यादा कंपनियों के इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कुल 1506 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 90 प्रतिशत यानी 1350 से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब दिलाने का प्रयास है। पिछले साल 1144 छात्र और छात्राओं को नौकरी मिली थी। पिछले साल आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट के आंकड़े में आईआईटी-रुड़की से पिछड़ गया था।