फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IG's Facebook account hacked in UP

यूपी में आईजी का फेसबुक अकाउंट हैक, बुलंदशहर और आगरा के परिचितों से मांगे पैसे

Wed, 30 Dec 2020 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 30 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
IG's Facebook account hacked in UP
आईजी पीयूष श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला।

जिन साइबर हैकरों और अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस करती है, उसने पुलिस विभाग के ही बड़े अधिकारी विंध्याचल परिक्षेत्र के आईजी पीयूष श्रीवास्तव का फेसबुक अकाउंट हैक करके परिचितों से पैसे मांगे। पैसे मांगे जाने पर उन लोगों ने आईजी को फोन कर सारी बात बताई, तब जाकर पता चल सका। आईजी ने उस अकाउंट को बंद कराया। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों का फेक अकाउंट तैयार कर लोगों से पैसे की मांग की जा चुकी है। 

विज्ञापन


विंध्याचल परिक्षेत्र के आईजी पीयूष श्रीवास्तव का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी ने पहले उनके परिचितों को उसमें जोड़ा। इसके बाद आईजी के बुलंदशहर और आगरा के परिचितों से मैसेंजर पर मैसेज कर पैसे की मांग की। आईजी द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर सभी आश्चर्य में पड़ गए। लोगों ने आईजी को फोन कर जानकारी दी, तो वो भी चौंक पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने साइबर टीम को सूचना दी। यह पहला मामला नहीं है। साइबर अपराधी तो ऐसा काफी समय से कर रहे हैं, इससे पहले सीओ सदर रहे संजय सिंह, कटरा कोतवाल रमेश यादव और महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह के फेक अकाउंट से पैसे की मांग की जा चुकी है। बड़ी बात ये है कि उस फेक अकाउंट को बंद कराने के अलावा पुलिस और कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। अब तक उन साइबर अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed