फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Idol immersion will happen in Khajuri Bandha

खजुरी बंधा में होगी मूर्ति विसर्जन

Sun, 02 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion will happen in Khajuri Bandha
मिर्जापुर। दुर्गा पूजा, दशहरा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने खजुरी बन्धा, बरकछा में जाकर स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, गोताखोर, आवागमन के लिए मार्गों का व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि गाड़ियों के प्रवेश व निकास के अलग अलग मार्ग हो ताकि जाम की स्थिति न होने पाएं। मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने कहा कि बंधा के किनारे बैरिकेडिंग की जाए तथा सुनिश्चित कराया जाए कि मूर्तियों का पूजा -पाठ करने के बाद गोताखोर ही पानी में लेकर जाएंगे। जुलूस में आने वाला कोई व्यक्ति बंधा या नदी में नहीं जाएगा। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल के लिए टैंकर, आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती, सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराईं जाए। आने वाले मूर्तियों की संख्या के बारे में जानकारी पहले से प्राप्त कर लें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर चन्द्र भान सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नीतू सिंह सिसोदिया, के अलावा देहात कोतवाली के थाना पडरी के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed