फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Identification of mother who killed herself with two children

Mirzapur News: दो बच्चों के साथ जान देने वाली मां की हुई शिनाख्त

Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Identification of mother who killed herself with two children
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा पट्टी गांव के सामने रविवार की शाम नई रेल लाइन पर दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद कर जान देने वाली मां की सोमवार को शिनाख्त हो गई। महिला रविवार को सुबह मायके से लिया पैसा रास्ते में भतीजे को देने के बाद बच्चों के साथ लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। रविवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब डाउन लाइन पर प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर मालगाड़ी जा रही थी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा पट्टी गांव के सामने ट्रेन पहुंची थी कि एक 32 वर्षीय महिला अपने पांच वर्षीय पुत्री और दो वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, परंतु रविवार को शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवारको महिला की शिनाख्त जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला रुदईपुर गांव निवासी पार्वती उर्फ गंगा देवी पत्नी महेंद्र कुमार बिंद और बच्चे दीपा (5) और अंश (2) के रूप में हुई। पार्वती देवी रविवार को सुबह नौ बजे अपने पति महेंद्र कुमार बिंद व दोनों बच्चों को लेकर मायके से लिया उधार पैसा देने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

गैपुरा पहुंचने पर उसने अपने भाई भीम के पुत्र को बुलाकर 3500 रुपये दिए। उसकी भाभी बिंदू देेवी ने फोन कर घर बुलाया। इस पर पार्वती ने कहा कि अब मुलाकात नहीं होगी। इस दौरान 11 बजे वह गैपुुरा से दोनों बच्चो को लेकर लापता हो गई। उसके लापता होने पर उसका पति परेशान हो गया। वह पत्नी और बच्चों को खोजते हुए ससुराल महुआडाड़ गया, परंतु वहां नहीं मिली। इसके बाद घर आया। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह दो बच्चों के साथ महिला की मौत का समाचार सुनने के बाद ससुर अनंत लाल बिंद व पिता राजाराम ने परिजनों के साथ पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतका की सास शिव देवी ने बताया कि जेवरात बनवाने के लिए 3500 रुपये मायके से ले आई थी। उसी को वापस करने घर से पति व बच्चों के साथ गैपुरा गई थी। वह घर वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed