फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband's wife who became a hindrance in love got her lover and brother murdered

Mirzapur News: प्रेम में बाधा बने पति की पत्नी ने प्रेमी व भाई से कराई हत्या

Mon, 30 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Husband's wife who became a hindrance in love got her lover and brother murdered
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सड़क किनारे युवक की सिर कूंचकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। प्रेम प्रसंग में बाधा बने पति की पत्नी ने ही प्रेमी व भाई से हत्या कराई थी।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासी अनुज उर्फ सिंटू (30) पुत्र बुद्धू निवासी जमुई एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। प्रतिदिन की तरह वह 27 अक्तूबर की रात दुकान बंद होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में जरहा गांव के पास उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस अनुज के पिता बुद्धू सिंह की तहरीर पर बहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी नक्सली ओपी सिंह ने बताया कि अनुज की पांच वर्ष पहले भावना के साथ शादी हुई थी। भावना की शादी से पहले जयप्रकाश सिंह से प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी भावना मोबाइल फोन के जरिए जय प्रकाश से बात करती थी। जानकारी होने पर पति अनुज ने पत्नी भावना से मोबाइल फोन ले लिया था। मोबाइल फोन ले लिए जाने के कारण भावना की उसके प्रेमी से बात नहीं हो पा रही थी। भावना ने अपने प्रेमी को यह बात बताई और प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति अनुज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। भावना ने प्रेमी को बताया कि उसका पति चुनार के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में काम करता है। उसने आने-जाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रेमी जयप्रकाश ने भावना के भाई अनूप व अपने नौकर मंगरू के साथ मिलकर सिर कूंचकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को जमुई बस स्टैंड के पास से हत्यारोपी पत्नी भावना सिंह निवासी बेला थाना चुनार, उसके प्रेमी जय प्रकाश सिंह निवासी बेला, भाई अनूप सिंह और प्रेमी के नौकर मंगरू उर्फ मंगला प्रसाद प्रजापति निवासी रामजीपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed