{"_id":"637918eda62a2b786d793e20","slug":"hunting-by-spreading-electric-wire-in-the-forests-mirzapur-news-vns6844987177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला बिजली तार फैलाकर, जंगली जानवरों का हो रहा शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला बिजली तार फैलाकर, जंगली जानवरों का हो रहा शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्जापुर/हलिया। ड्रमंडगंज व हलिया वन क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों बिजली का खुला तार फैलाकर उसमें हाई वोल्टेज करंट दौड़ाकर धड़ल्ले से जंगली जानवरों का शिकार हो रहा है। शुकर, हिरण, नीलगाय आदि जानवरों का शिकार हो रहा है।
इसी तरह वन क्षेत्रों से गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे अवैध वाहन भी जंगली जानवरों के लिए खतरा बने हुए हैं। जंगल के बीच फर्राटे भर रहे वाहनों के शोरगुल से जंगली जीव भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगते हैं। वाहन से टकराने के चलते अबतक कई जानवरों की मौत हो चुकी है। ठंड का महीना शुरू होते ही ड्रमंडगंज वन रेंज के मड़वा धनावल, बबुरा रघुनाथ सिंह, बंजारी सहित हलिया रेंज के सगरा, मतवार, कुशियरा आदि जंगलों में लोग बिजली का खुला तार फैलाकर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।
जंगली जीव की सुरक्षा के लिए वाचर, फॉरेस्ट गार्ड सहित वन क्षेत्राधिकारी रखवाली के लिए लगे हुए हैं। बावजूद इसके जंगली जानवरों का शिकार धड़ल्ले से हो रहा है। मड़वा धनावल गांव निवासी पुष्पराज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कहा गांव सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली का खुले तार में 11000 वोल्ट हाईटेंशन करेंट दौड़ाकर जानवरों का शिकार लंबे समय से किया जा रहा है। शिकारी जानवरों के मांस व खाल महंगे दामों पर बेच रहे हैं।