फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Humidity rises after 20 minutes of rain.

Mirzapur News: 20 मिनट की बारिश से बढ़ी उमस

Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Humidity rises after 20 minutes of rain.
-हरतालिका तीज और गणेश महोत्सव की खरीदारी के बीच फुटपाथ दुकानदार परेशान
विज्ञापन

मिर्जापुर। दिन में तेज धूप के बाद रविवार दोपहर बाद 20 मिनट हुई बारिश से शहर का मौसम बदल गया। अचानक हुई बारिश से फुटपाथ पर दुकान सजाए बैठे दुकानदारों को सामान समेटने में परेशानी हुई। बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग पानी से बचने के लिए आसपास की दुकानों में शरण लेते नजर आए।

बारिश थमने के बाद उमस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। तीज और गणेश महोत्सव को लेकर पूर्व संध्या पर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। खरीदारी के लिए निकले लोगों को बारिश के कारण कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि पानी रुकने के बाद बाजार फिर गुलजार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी तापमान इसी के आसपास रहा। ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed