फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Human life is priceless; make your life meaningful by chanting the name of God.

Mirzapur News: मनुष्य जन्म है अनमोल, ईश्वर के नाम का जपकर जीवन को सफल बनाएं

Thu, 17 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Human life is priceless; make your life meaningful by chanting the name of God.
गणेशोत्सव: उपदेश देते प्रभुभक्तानंद महाराज व अन्य।-सोशल मीडिया।
सत्संग में महात्माओं ने बताई गणेशजी की महिमा, ज्ञान और कर्म के समन्वय का दिया संदेश
विज्ञापन

चेतगंज। रामलीला मैदान में गणेश पूजन उत्सव समिति की ओर से सत्संग समारोह हुआ। मानव उत्थान सेवा समिति के सतपाल महाराज के शिष्यों में महात्मा बिलक्षण आनंद, महात्मा कुंती बाई और महात्मा प्रभावती बाई ने गणेशजी की महिमा और ज्ञान-कर्म के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महात्मा प्रभुभक्तानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य का शरीर बड़े भाग्य से मिलता है। शास्त्रों में इसे देवताओं के लिए भी दुर्लभ बताया है। मनुष्य शरीर ही ऐसा है, जिसमें जीव कर्म भी करता है और कर्मों के फल का भोग भी करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मनुष्य खीर बना भी सकता है और दूसरों को खिला भी सकता है, जबकि अन्य योनियों में जीव मुख्य रूप से अपने कर्मों का भोग करता है। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य जन्म मिलता है। इसलिए मनुष्य को गफलत में जीवन नहीं गंवाना चाहिए। ईश्वर के पावन नाम का जाप कर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सद्कर्म और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गुरु चरण अग्रहरि, अशोक, राजेश, मोतीलाल मौर्य, लखन सिंह, चंद्रिका प्रसाद, लवकुश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed