फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Huh these cold, took the lives of two

उफ ये सर्दी, दो की ले ली जान

Tue, 27 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Huh these cold, took the lives of two
अलाव का सहारा

विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर सोमवार को मिर्जापुर में सुबह से ही  छा गया। अचानक पारा गिरने से लोग कंपकंपाने को मजबूर रहे। जिले भर में पसरी कोहरे की घनी चादर के चलते वाहनों रफ्तार सुस्त हो गई। कड़ाके की ठंड ने दो लोगों की जान ले ली। 


सर्दी का सितम सोमवार को चरम पर रहा। सुबह के समय तो मौसम सामान्य दिनों जैसा रहा, लेकिन ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, सूरज के किरणों की गर्मी धीमी पड़ने लगी। बर्फीली हवाएं चलने लगीं। इससे पारा गिरकर  21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात भी ठंडी हो गई थी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 11डिग्री पर पहुंच गया।  गलन व ठिठुरन बढ़ने से जहां अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद रहे।

विज्ञापन


अचानक शुरू हुई शीतलहर ने दो लोगों की जान ले ली। अहरौरा के बेलहरा की रहने वाली भागीरथी (50) और मानिकपुर की लालजी चौहान (65) ने ठंड लगने के कारण मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण अंचलाें में कहीं भी जिला व पालिका प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाने का प्रबंध नहीं किया गया है।

शाम को सर्द हवाओं के चलते घरों से बाहर निकलने वाले लोग अपने ऊनी परिधानों से ढंक कर ही बाहर निकलना मुनासिब समझ़ें, वहीं स्कूली बच्चे भी स्वेटर, मफलर, टोपी, जैकेट, कोट, दस्ताना आदि पहन कर ही स्कूल पहुंचे। मगर सबसे ज्यादा दिक्कत सड़क के किनारे जिंदगी बिताने वालों को है। उनके पास इस ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं रह गया है। मनुष्य ही नहीं ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। 


शाम चार बजे ही गंगा के तटवर्तीय इलाका घने कोहरे की चपेट में आ गया, वहीं गलन व ठिठुरन इस कदर बढ़ा की लोग कांपते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए नगर के कई इलाकाें में लोग अपने स्तर से अलाव जलवा रहे हैं।  रेलवे स्टेशन, रोडवेज एवं प्राइवेट बस स्टैंडाें पर यात्रियाें की संख्या काफी कम रही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed