फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Honeybees Attack 25 Pilgrims Cooking a Meal; Two Unconscious, Eight Hospitalized

Mirzapur News: खाना बना रहे 25 दर्शनार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला, दो बेहोश, आठ अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Honeybees Attack 25 Pilgrims Cooking a Meal; Two Unconscious, Eight Hospitalized
मधुमक्खी के हमले में बेहोश महिला, संवाद
रायबरेली से मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

दर्शन पूजन के बाद खाना बनाते समय मधुमक्खियों ने किया हमला
विंध्याचल, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के अटल चौराहे के पास देवरहा हंस बाबा आश्रम रोड पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद खाना बनाते समय रायबरेली से आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 25 दशनार्थियाें को मधुमक्खियों ने काटा। इसमें दो बेहोश हो गए। आठ को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी विंध्याचल में भर्ती कराया गया।

रायबरेली के पूरे राजा गांव थाना नसीराबाद से अलग-अलग परिवार के 25 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने शुक्रवार को आए थे। दर्शन-पूजन के बाद अटल चौराहे के पास देवरहा हंस बाबा आश्रम रोड पर सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खाना बना रहे थे। खाना बनाते समय पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर धुंआ लगा तो मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी श्रद्धालुओं को मधुमक्खियाें ने काट लिया। आस-पास के घरों में घुसकर श्रद्धालुओं ने जान बचाई। मधुमक्खियों के काटने से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। श्रद्धालुओं को जख्मी देख आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से जख्मी लोगों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जख्मी का इलाज डॉ. राजीव सिंह ने किया। इसमें आशा यादव (35), बृजेश यादव (26), राम प्यारे यादव (62), जगपाला देवी (72), संजू देवी (26), सुनील यादव (25), सुनीता (24), शिवांग (10) हैं। सीएचसी अधीक्षक मनोरंजन राय ने बताया आठ श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी किया। जिनका इलाज किया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

कोट
पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। खाना बनाते समय मधुमक्खियाें ने हमला किया। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में चल रहे हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश राय, प्रभारी, विंध्याचल कोतवाली

मधुमक्खी के हमले में बेहोश महिला, संवाद

मधुमक्खी के हमले में बेहोश महिला, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed