फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home guard dies on retirement day

Mirzapur News: सेवानिवृत्ति के दिन ही होमगार्ड की मौत

Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies on retirement day
पटेहरा। संतनगर थाने में तैनात होमगार्ड के लिए बुधवार का दिन नौकरी के साथ ही जिंदगी का भी आखिरी दिन साबित हुआ। थाने में तैनात होमगार्ड की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के निजी अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव निवासी योगेंद्र नाथ पाठक उर्फ बच्चन पाठक (60) पिछले 25 वर्ष से ज्यादा समय से होमगार्ड थे। पिछले तीन साल से वे संतनगर थाने में तैनात थे। बुधवार को सुबह वे मुस्किरा डिग्री काॅलेज में चल रही परीक्षा में ड्यूटी कर रहे थे। उस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए नगर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। पत्नी शिव देवी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां शाम को उनकी मौत हो गई। योगेंद्र से एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। देर रात शव लेकर परिजन घर पहुंचे। बताया कि बुधवार को योगेंद्र नौकरी से सेवानिवृत्त होकर विदाई लेने वाले थे। नौकरी के अंतिम दिन उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह संतनगर थाने में होमगार्ड की मौत की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष संतनगर राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed