फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hill area Panchayat will be developed with Rs 15.40 crores

Mirzapur News: 15़ 40 करोड़ से होगा पहाड़ी क्षेत्र पंचायत का विकास

Sat, 11 Jan 2025 05:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Hill area Panchayat will be developed with Rs 15.40 crores
पड़री। विकास खंड पहाड़ी सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक में 15 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये का बजट ध्वनिमत से पास किया गया। बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों को पढ़कर सदन में सुनाया। वर्ष 20259- 26 के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखा। इसे सदस्यों ने आम सहमति से ध्वनिमत से पास किया। बैठक में आवास, पेंशन, पेयजल ,शौचालय के साथ ही साथ अन्य विकास कार्यों पर सदन में चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य चौहानपट्टी अवधेश दुबे एवं बेदौली कला के शिवशंकर बिंद ने गांव में पंचायत सहायक की नियुक्ति न होने से हो रही समस्या से प्रमुख को अवगत कराया। बीडीओ मुनीश कुमार ने बताया सभी रिक्त पंचायत सहायकाें के नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी। महुआरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य झन्नालाल ने गांव में 17 लोगों का पेंशन न मिलने की बात कही। बैठक में समाज कल्याण विभाग, आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लाॅक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय ने कहा गांव व क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख ने कहा सभी ग्राम सभा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा से आच्छादित किया जाएगा। जिसके लिए क्षेत्र पंचायत की तरफ से एक- एक लाख रुपए विकास के लिए प्रदान किया जाएगा। बैठक में प्रधान संघ के प्रदेश सचिव व कनौरा प्रधान राकेश यादव, जिला प्रभारी रामदेव सरोज, क्षेत्र पंचायत के मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह, अनिल कुमार मौर्य, प्रमोद सिंह, अमलेश कुमार प्रजापति, प्रिया दुबे, दीपक वर्मा, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
--------
अधिकारियों के न आने पर सदन ने निंदा प्रस्ताव पारित किया
क्षेत्र पंचायत पहाड़ी की बैठक में जिले से कोई अधिकारी मौजूद न होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। कहा क्षेत्र पंचायत की यह महत्वपूर्ण बैठक होती है। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा जाता है। बैठक में जिले से कोई अधिकारी का ना आना सदन का अपमान है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस मामले को उपर तक पहुंचाने की बात कही।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed