फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   hanged

अबूझ हाल में युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
hanged
कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के कछवां डीह बाबा मंदिर स्थित पाही पर बुधवार की सुबह चिलबिल के पेड़ पर एक युवक का फंदे पर लटका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

कछवां डीह निवासी पप्पू सिंह अपने घर से पांच सौ मीटर दूर डीह बाबा मन्दिर के पास पाही पर परिवार के साथ रहते है। पप्पू सिंह को दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अभिषेक उर्फ भवानी और दूसरा शुभम है। दोनों भाई खेती करते है। बड़े पुत्र भवानी कि शादी चार माह पूर्व कछवां थाना क्षेत्र के ही सबेसर गांव के अशोक सिंह की पुत्री डिंपल सिंह से हुई थी। मंगलवार रात भवानी खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह उसका शव पाही से पांच सौ मीटर दूर चिलबिल के पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद दुबे ने उसके ससुराल वालों को सूचना भेजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed