फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hammering for honorarium

मानदेय के लिए धरना

Fri, 03 Nov 2017 12:10 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 03 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hammering for honorarium
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
आंगनबाड़ी  कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने गुरुवार को कलमबंद धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष साधना सिंह ने सीडीपीओ आरएन सिंह को  13 सूत्री पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी को मानदेय 15 हजार मानदेय और सहायक का 10 हजार प्रति माह किया जाय।      
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते 28 सितंबर 2016 के मुख्य सचिव के साथ समझौते का अनुपालन कराने व 30 जून 2017 का पालन कराने की मांग किया। कहा कि चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धन दिया जाय। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कहा कि समस्त मांग नही मानी गई तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी सेंटरों को बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। कहा कि पंद्रह दिन का मानदेय, चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दिया जाए। वार्षिक मानदेय वृद्धि दिया जाए। कार्यकर्ताओ को प्राथमिक शिक्षकों, पंचायत मित्रों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों में  25 प्रतिशत कोटा दिया जाए। सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाडी कार्यक्रती शोषण बंद किया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक संध्या, अनुराधा, रीता, अनीता, आरती, सुमन, रागिनी, मीरा, शांति, राजमनी, आरती आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन

कैलहट संवाददाता के अनुसार नरायणपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्घि की मांग को लेकर गुरुवार को शिवशंकरी धाम स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मीरा गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी, मंजूलता सिंह, सुनीता कुमारी, आकलीन बानो, रीता देवी, सरोजा, निर्जला पटेल, सुमन कुमारी, मीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed