फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Half a dozen sparrows found dead in the garden, the villagers are scared of bird flu

मिर्जापुर: बगीचे में मृत मिले आधा दर्जन गौरैया, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे ग्रामीण

Wed, 03 Feb 2021 07:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen sparrows found dead in the garden, the villagers are scared of bird flu
मृत मिलीं गौरैया - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बर्दहिया बाजार में एक मकान के पीछे आधा दर्जन पक्षियों के मरने की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि नरोइया के अंगनपुर गांव में जगदीश बिंद और जैन बिंद के मकान के पास बाग में बुधवार की सुबह आधा दर्जन गौरैया मृत मिलीं। बर्ड फ्लू की आशंका से पक्षियों को मृत देखकर ग्रामीण भयभीत हो उठे।

विज्ञापन


एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मृत गौरैया को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने बताया कि गौरैया रात में ही मर चुकी थी। कैसे मरी यह चर्चा का विषय तो बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग इस मामले से अनजान बना हुआ है। यह भी बता दें कि इस प्रजाति की गौरैया पक्षी क्षेत्र में विलुप्त के कगार पर हैं।
विज्ञापन


इसके पूर्व भी शनिवार को जिगना क्षेत्र के बर्दहिया बाजार स्थित एक बाग के पास स्थित एक मकान के पीछे शनिवार की शाम अचानक गिरकर एक के बाद एक सात पक्षियों की छटपटाकर मौत हो गई थी। ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे हुए हैं। मृत पक्षियों को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ इकठ्ठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जय सिंह का कहना है कि मामला  जानकारी में नहीं है। सूचना मिली होती तो मौके पर टीम भेजकर जांच-पड़ताल कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed