{"_id":"98ebbb8fe530ab7885b2a5a122b4cb56","slug":"gumata-not-politics-should-respect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौमाता को लेकर राजनीति नहीं,रखे सम्मान का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौमाता को लेकर राजनीति नहीं,रखे सम्मान का भाव
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु उद्योग केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को मां विंध्यावासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन रत्नाकर मिश्रा ने कराया।
दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गौ माता का सम्मान करें और उन पर राजनीति करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि दादरी की घटना दुर्भाग्यपूूर्ण है। दादरी मुद्दे पर राजनीति नहीं करें।
उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार विकास की नई दिशा देगी। महंगाई पर कहा कि यूपी और बिहार की गलत खरीद नीति के कारण प्रदेश में दाल महंगी हुई है।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराने के लिए दाल का आयात किया जा रहा है, लोगों को जल्द ही सस्ती दाल मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बनारस में साधु संतों पर लाठी चार्ज को दुखद घटना बताया। प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में नहरों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को आने वाले समय में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। कहा कि मिर्जापुर और भदोही में पीतल और कालीन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
जिसके लिए केंद्र सरकार नीति बना रही है। जो जल्द ही शुरु होगा। इस दौरान मनोज जायसवाल, अनिल सिंह आदि रहे।