फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gujarat Police personnel said that only Yogi will come, action taken

गुजरात पुलिस के जवान ने कहा आएंगे योगी ही, की गई कार्रवाई

Mon, 07 Mar 2022 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Police personnel said that only Yogi will come, action taken
मिर्जापुर। चुनाव ड्यूटी में स्थानीय पुलिस संग अंतरराज्यीय पुलिस बल को भी बुलाया गया है। ड्यूटी में लगे गुजरात पुलिस के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह किसी वृद्ध से कहते हैं कि आएंगे तो योगी ही। वीडियो वायरल होने के बाद जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया। आगे विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वीडियो को किसान नेता योगेंद्र यादव ने ट्वीट किय है। वीडियो मेें गुजरात पुलिस का एक सिपाही पुलिस की बस को पास कराने के लिए अन्य वाहनों को पास कराता है। इस बीच बस में बैठा एक सिपाही सड़क पर खड़े एक वृद्ध से बात करते देखा जा रहा है। सिपाही कहता है कि यूपी में योगी ही आएंगे। इस पर वृद्ध कहता है कि क्या आप इसलिए ही आए हैं। इस पर सिपाही का जवाब है कि हां! इसलिए ही आए हैं। योगेंद्र यादव के मुताबिक यह वीडियो छह मार्च का मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर नारायणपुर के पास का है। मिर्जापुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आरक्षी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुजरात पुलिस की चार कंपनी आई चुनाव ड्यूटी में आई हैं। उनके कमांडेंट उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed