फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Governor Anandiben Patel will encourage women

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महिलाओं का करेंगी उत्साहवर्धन

Tue, 02 Mar 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel will encourage women
मिर्जापुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को जिले में आएंगी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर नगर के लोहिया तालाब स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात भी करेंगी। मिशन वन जीपी वन बीसी के तहत समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगी। साथ ही पारिश्रमिक के रूप में संगीता और सुनीता को 111 करोड़ का डेमो चेक प्रदान करेंगी। मिशन शक्ति के तहत अंजली, पूनम, रुचि, सुप्रिया और प्रियंका को साइकिल भी देंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक जनपद एक उत्पाद के तहत कालीन में अफसाना बेगम, एलईडी बल्ब में शशि देवी व किरन देवी, दोना-पत्तल में सिराजी देवी, ब्रेसलेट एवं रुद्राक्ष माला में अनीता देवी, मशरूम उत्पादन में सावित्री और वंदना मौर्य अपनी सफलता की कहानी बताएंगी। स्कूल ड्रेस निर्माण में शिव कुमारी, बिजली बिल कलेक्शन में निर्मला देवी व रंजना यादव और पापड़ निर्माण कर स्वावलंबी बनने वाली राजमनी देवी राज्यपाल को सफलता की कहानी अपनी जुबानी बताएंगी। डीसी एनआरएलएम डॉ. घनश्याम प्रसाद ने बताया कि वे चयनित महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की चाभी एवं प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी। मुसहर महिलाओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र और चाबी का वितरण करेंगी। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाली पार्वती और फार्म मिशनरी की लाभार्थी रेनू मौर्या भी राज्यपाल से रूबरू होंगी। आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिला सुमन देवी, रिंकी कुमारी, गीता देवी, निर्मला देवी, नीतू देवी, संतरा देवी को सिलाई मशीन का वितरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed