फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gold in the district in Kovid responseGold in the district in Kovid response

कोविड रिस्पांस में जिले को स्वर्ण

Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gold in the district in Kovid responseGold in the district in Kovid response
मिर्जापुर। जिले को कोविड- 19 के लिए प्रतिष्ठित स्काच अवार्ड प्रदान किया गया है। पूरे देश में मिर्जापुर को प्रथम पुरस्कार मिला है और उसे स्वर्ण पदक दिया गया है। इस अवार्ड की महत्ता इसी से समझी जा सकती है कि पूरे देश में फाइनल राउंड में 36 जिले पहुंचे। कड़ी प्रतिस्पर्धा में जिले ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रदेश में दो जिले ही इस फाइनल राउंड में पहुंचे थे। इसमें प्रदेश का ही दूसरा जिला संभल को भी रजत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस बार स्काच पुरस्कारों का 66 वां वर्ष था। इस बार का विषय कोविड- 19 था। पूरे देश के जिलों से जिलों ने प्रतिभाग किया था। लगभग एक माह तक इस पुरस्कार की प्रक्रिया हुई। सभी जिलों ने कोविड के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। उनके आधार पर फाइनल राउंड के लिए 36 जिले पहुंचे। अंतिम राउंड में जिले को प्रथम स्थान मिला और छह जिलों को रजत प्राप्त हुआ। जिले के लिए यह सम्मान की बात है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिले की जनता को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed