फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl's throat slit, dead body found in contract

Mirzapur News: युवती की गला रेत कर हत्या, करार में मिला शव

Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Girl's throat slit, dead body found in contract
जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव से बुधवार को सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की शाम को घर से 50 मीटर दूर गंगा नदी के किनारे करार में युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सीओ लालगंज के अलावा फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम ने छानबीन की। एसपी संतोष कुमार मिश्रा व एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि भी रात करीब नौ बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस उसकी तलाश रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगवासी गांव की कविता (18) पुत्री स्व. उमाशंकर मांझी तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं। वे घर में बड़े भाई बृजेेश, भाभी और मां हीरावती के साथ रहती थीं। उनके दो भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे वे सोकर उठीं। उसके बाद वे लापता हो गईं। युवती के लापता होने पर परिजन उनकी खोजबीन करने लगे, परंतु उनका पता नहीं चल सका। नगवासी गांव गंगा के किनारे है। उससे सटा गांव मिश्रपुर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पशुपालक भेड़ चराते हुए मिश्रपुर गांव में गंगा के करार की ओर गए तो वहां एक युवती का शव शव पड़ा देखा। पशुपालक ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवती का शव घर से 50 मीटर दूर गंगा किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर युवती की मां हीरावती भी वहां पहुंचीं। उन्होंने शव की शिनाख्त पुत्री कविता के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता की गला रेत कर हत्या की गई थी। सूचना पर सबसे पहले सीओ दीक्षांत राज मौके पर पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद सरोज मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। डाग स्क्वायड की टीम ने भी छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ दीक्षांत राज का कहना है कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। उसका गंगा किनारे करार में शव मिला है। फोरेंसिक और डाग स्क्वायए की टीम के साथ छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed